फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   टैलेंट सर्च सीजन-2 के ऑडिशन में युवाओं ने बिरेखे जलवे

टैलेंट सर्च सीजन-2 के ऑडिशन में युवाओं ने बिरेखे जलवे

Tue, 19 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
टैलेंट सर्च सीजन-2 के ऑडिशन में युवाओं ने बिरेखे जलवे

विज्ञापन
कोटद्वार। अमर उजाला की ओर से आयोजित टैलेंट सर्च सीजन-2 के ऑडिशन के चार वर्गों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। प्रतिभागियों ने निर्णायकों के सामने फोक, गजल और फिल्मी गीत सुनाए। अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया, क्लासिकल और बॉलीवुड के गानों पर नृत्य पेश किया। वहीं, मॉडलिंग में युवतियों ने कैटवॉक कर अपने जलवे बिखेरे। ऑडिशन में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 21 प्रतिभागियों का चयन देहरादून में 25 दिसंबर से होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। अविरल क्लासेज राजपुर रोड देहरादून में चयनित प्रतिभागियों को सुबह 11 बजे पहुंचना होगा।
मंगलवार को मानपुर स्थित कैम्स संस्थान में आयोजित टैलेंट सर्च सीजन-2 के ऑडिशन में सबुह दस बजे से ही प्रतिभागियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 12 बजे तक सौ से अधिक प्रतिभागी पहुंच चुके थे। उन्होंने लाइन पर लगकर अपना पंजीकरण कराया। विभिन्न कक्षों में निर्णायकों के समाने ऑडिशन दिए। बॉलीवुड गायिका सोनिया आनंद रावत ने सिंगिंग में चार प्रतिभागियों, मॉडलिंग ट्रेनर सोनाली ने पांच, थिएटर ट्रेनिंग कलाकार आलोक लिंगवाल ने एक्टिंग में दोे और बॉलीवुड डांस ट्रेनर सागर यादव सन्नी ने डांसिंग में 10 प्रतिभागियों का अगले पायदान के लिए चयन किया।
विज्ञापन


इनका हुआ चयन
मॉडलिंग : रेनू शाह रसीद संख्या 169, शीतल नेगी (183), रितेश भंडारी (168), मोनिका ठाकुर (162) और सोनम गोदियाल (182) का चयन किया गया।
सिंगिंग : सागर वर्मा (160), अमित कुमार (186), शांति (1277) और उत्कर्शा (1283) का चयन हुआ।
एक्टिंग : टीना रावत (155), निवेदिता (179) केे चयनित किया गया।
डांस : पियूष रावत (154), रिशु असवाल (156), मुकुल पंत (152), फलक (158), शिवानी (185), राशि रावत (177), वैश्नवी (1276), इशीका आर्य (167), हर्षिका (166) और आंचल रसीद संख्या (151) का अगले पयदान के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed