{"_id":"598744fd4f1c1b8d598b4a99","slug":"201502037245-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से नैनीडांडा ब्लाक के छह मोटर मार्ग ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से नैनीडांडा ब्लाक के छह मोटर मार्ग ठप
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धुमाकोट। दो दिन से नैनीडांडा ब्लाक में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से मलबा आने और पुस्ता टूटने से कई संपर्क मार्गों सहित काशीपुर बुआखाल हाईवे पर भारी बोल्डर आने से यातायात सेवा बाधित हो गया है।
शनिवार को काशीपुर बुआखाल हाईवे पर कई जगहों पर मलबा और पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिरने से मार्ग बाधित हो गया है। लोगों को अनेक जगहों में पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धुमाकोट-किनगोड़ीखाल मार्ग पर कलखोबिया के पास कई मीटर ऊंचा व लंबा पुस्ता टूट जाने से मार्ग पर यातायात बंद हो गया है। शंकरपुर-नैनीडांडा मार्ग पर कौलाबैंड के पास पुस्ता टूटने व कई स्थानों पर मलबा गिरने से यातायात ठप है। धुमाकोट-पीपली-भौन मार्ग पर भी बसों का संचालन बंद है। चिनवाड़ी के पास पुस्ता टूटने व मलबा गिरने से लोग छोटे वाहनों में जान हथेली पर रखकर चल रहे हैं। जड़ाऊखांद-जमणधार-मजेड़ाबैंड मोटर मार्ग पर मलबा गिरने व सड़क पर बड़े बड़े गढ्ढे होने से बदहाल है। खाल्यूंडांडा-टकोलीखाल मार्ग पर भी बसों का संचालन बंद है। मुजराबैंड-अपोलासेरा मार्ग पर भी मलबा गिरने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद तिवारी ने बताया कि बारिश के चलते बंद पड़े मार्गों पर मलबा हटाने का काम जारी है। पुस्ता निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाकर कार्य शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन