फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   महिलाओं ने खेली होली, स्वस्थ समाज के निर्माण का लिया संकल्प

महिलाओं ने खेली होली, स्वस्थ समाज के निर्माण का लिया संकल्प

Wed, 20 Mar 2019 08:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने खेली होली, स्वस्थ समाज के निर्माण का लिया संकल्प
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सुंद्रियाल वेडिंग प्वाइंट, सिताबपुर, कोटद्वार में आयोजित होली मिलन और महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में महिलाओं को बाल अपराध और महिला हिंसा से जागरूक किया गया। वक्ताओं ने अधिक संख्या में मतदान के लिए घर से बाहर निकलने की अपील की। महिलाओं ने कहा कि वे होली पर्व को नशामुक्त रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं ने समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। इस मौके पर महिलाओं ने जमकर रंग, गुलाल लगाकर होली खेली।
विज्ञापन

समाज सेवी वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। महिलाओं को अपनी क्षमताओं को कम नहीं आंकनी चाहिए। जुर्म और अपराध के खिलाफ खुलकर सामने आए। पुलिस, एनजीओ और समाजसेवियों की मदद से वे हर प्रकार के अपराध को रोक सकती हैं। कहा कि वर्तमान में युवाओं के नशे के गिरफ्त में जाने से जहां उनका भविष्य चौपट हो रहा है, वहीं समाज में अपराध पनप रहे हैं।
विज्ञापन

स्व. विष्णु सिंह रावत सामाजिक संस्था की संयोजक महिला नेत्री रंजना रावत ने कहा कि बेटियों के रवैये में बदलाव के लिए अभिभावकों को पहल करनी होगी। वर्तमान समय में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए हमें अपनी बेटियों को मार्शल आर्ट और कराटे जैसे आत्मरक्षा के गुर सिखाने चाहिए। कहा कि अभिभावकों को अपने पाल्यों पर निरंतर नजर रखनी होगी। उन्होंने होली जैसे रंगों के पर्व को नशामुक्त और हर्बल तरीके से मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला नेत्री विजय लक्ष्मी और कुसुमलता ने कहा कि महिलाओं के पास पर्याप्त अधिकार हैं। सैकड़ों वर्षों के संघर्ष और कुर्बानी की बदौलत आज वह पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इस अवसर पर महिलाओं को कोतवाली कोटद्वार और पुलिस क्षेत्राधिकारी का नंबर नोट कराया गया।


शत प्रतिशत मतदान के लिए महिलाओं को करेंगी जागरूक
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। महिलाओं ने होली के बहाने नशाखोरी का पुरजोर विरोध किया। कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ महिलाओं को आगे आना होगा। बताया गया कि उत्तराखंड में आगामी 11 अप्रैल को लोकसभा के लिए मतदान होना है, जिसके लिए वह अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। इस अवसर पर पार्वती बिष्ट, पूनम राणा, कमलेश्वरी रावत, दिक्कू देवी, शोभा असवाल, सुमन देवी, बीना देवी, मीना रावत, कमला देवी, सुमन देवी, सविता बिष्ट, प्रीती आर्य, सीता देवी, बीना बंदूणी, प्रेमलता गौड़, बबीता रावत, पीतांबरी रावत, सावित्री रावत, एलएस रावत आदि मौजूद रहे।
..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed