{"_id":"5c15229bbdec2253bf191ba0","slug":"191544888987-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील रघुवंशी हत्याकांड पर पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील रघुवंशी हत्याकांड पर पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी की 15 महीने पहले हुई हत्या का खुलासा करने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन और विभिन्न संगठनों का धरना प्रदर्शन शनिवार को 125 वें दिन भी जारी रहा। संगठनों की ओर से डीजीपी को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। कहा गया कि प्रारंभिक जांच से ही कई महत्वपूर्ण तथ्य या तो जानबूझकर नजर अंदाज कर दिए गए हैं या फिर लापरवाही बरती गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
कोटद्वार तहसील में चल रहे धरना-प्रदर्शन में कई संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। धरने पर बैठी मृतक की पत्नी रेखा रघुवंशी और संगठनों के सदस्यों ने वकील की दिन दहाड़े हत्या होने और 15 माह बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर हैरानी प्रकट की। कहा कि इस मामले में हुई जांच में छोड़ी गई कमियों की ओर डीजीपी और एडीजी कानून व्यवस्था का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ज्ञापन भेजा गया है।
शनिवार को धरने में बैठने वालों में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, हेमेंद्र नौटियाल, ललित पटवाल, आशुतोष देवरानी, राजदर्शन, किशोरी लाल हितकर, मनोज सिंह, उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी, महेंद्र बिष्ट, शगुफ्ता सिंह, रेखा रघुवंशी, हरीश चंद्र, संजय जोशी आदि मौजूद थे।