फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मरीजों को फट बांटकर मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

मरीजों को फट बांटकर मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

Tue, 25 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को फट बांटकर मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती
कोटद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। उन्होंने पंडित दीनदयाल पार्क में सफाई की और मरीजों को फल बांटे। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिजली घर मार्ग स्थित नगर निगम के पार्क पहुंचे। उन्होंने पार्क में स्थापित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। उन्होंने कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को हिंदू राष्ट्रवादी, भारतीय राजनीति का प्रखर विचारक बताया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, लोकसभा प्रभारी धीरेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री राजेंद्र अंथवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल, अभिलाषा भारद्वाज, ममता देवरानी, आशा डबराल, अनिता आर्य, बीना रावत, विजय लखेड़ा, गजेंद्र मोहन धस्माना, मनीष शर्मा, सुरेश शर्मा, अमित भारद्वाज, गोविंद लड्डा, मोहन सिंह नेगी, सुनील गोयल व मनोज लखेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed