फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लोक कलाकारों को अन्य राज्यों की भांति मिले सम्मानजनक मानदेय

लोक कलाकारों को अन्य राज्यों की भांति मिले सम्मानजनक मानदेय

Fri, 13 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
लोक कलाकारों को अन्य राज्यों की भांति मिले सम्मानजनक मानदेय
कोटद्वार। लोक कलाकार महासंघ कोटद्वार की बैठक में कलाकारों ने संस्कृति विभाग पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अन्य राज्यों की भांति सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की है। बैठक में लोक गायिका कबूतरी देवी के निधन पर दु:ख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

महासंघ अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में गाड़ीघाट स्थित महासंघ कार्यालय में हुई लोक कलाकारों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन करते हुए ओम प्रकाश कबटियाल ने कहा कि संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों एवं संस्थाओं को साल, दो साल में बमुश्किल एक-दो कार्यक्रमों में ही बुलाया जा रहा है। इतना ही नहीं, विभाग की ओर से कलाकारों को मेहनताना भी अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम दिया जा रहा है। सूबे में जहां संस्कृति विभाग लोक कलाकारों को प्रति कार्यक्रम 400 रुपये मेहनताना दे रही है, वहीं अन्य राज्यों में लोक कलाकारों को आठ सौ से एक हजार रुपये मेहनताना मिल रहा है। लोक कलाकारों ने आरोप लगाया कि संस्कृति विभाग में अधिकारी अपने चहेतों को ही कार्यक्रम आवंटित कर रहे हैं। बैठक में प्रकाश गढ़वाली, राकेश शाह, सरोज रावत, लता नेगी व शांति नेगी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed