{"_id":"5b08483f4f1c1bfa6e8b48b8","slug":"191527269439-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में गुलदार ने वृद्ध को निवाला बनाया, सनसनी-COORDINATION","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में गुलदार ने वृद्ध को निवाला बनाया, सनसनी-COORDINATION
Updated Fri, 25 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। चौबट्टाखाल तहसील मुख्यालय के नजदीक संदरई गांव में शुक्रवार दोपहर को गुलदार के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई। तहसीलदार केसी पंत ने बताया कि सुंदरई (कोलखंडी) निवासी वीरेंद्र कुमार (67) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चौबट्टाखाल से अपने गांव पैदल जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाकर छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया है।
घटना पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर जोशी, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह रावत आदि ने शोक जताया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने के साथ ही गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। ब्यूरो