फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को किया याद

कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को किया याद

Mon, 21 May 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को किया याद
कोटद्वार/दुगड्डा। कोटद्वार और दुगड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कोटद्वार में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को आधुनिक संचार क्रांति का वाहक बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच के चलते ही भारत में आधुनिक सूचना तकनीकी का विकास हुआ है। उनके कार्यकाल में 18 साल की उम्र में युवाओं को वोट देने का अधिकार, पंचायतीराज, संचार क्रांति जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, विजय माहेश्वरी, रमेश खंतवाल, मीना बछवाण, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेगी, जसबीर राणा, केएस चौहान, धीरेंद्र बिष्ट, सूरज प्रसाद कांति, हेमचंद पंवार, लक्ष्मण सिंह रावत, मनोज रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, राकेश मित्तल, राकेश अग्रवाल, अंकुर भंडारी, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप नेगी व अमित नेगी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, दुगड्डा नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला, सतीश नगी, हरेंद्र सिंह रावत, विपिन गर्ग, भवान सिंह असवाल व विरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed