{"_id":"5a8daade4f1c1b9f268bb659","slug":"191519233758-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयहरीखाल बीडीसी की बैठक में छाए पानी, सड़क, स्कूल के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयहरीखाल बीडीसी की बैठक में छाए पानी, सड़क, स्कूल के मुद्दे
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। जयहरीखाल बीडीसी की बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लाक प्रमुख पप्पू देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने विकास के लिए आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों से अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर सवाल खडे़ किए।
बैठक में निर्धारित छात्र संख्या से कम छात्र संख्या वाले प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूलों को बंद करने और इन विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के मामले पर चर्चा हुई। सदन ने असनखेत जूनियर हाईस्कूल तथा सेंधीखाल प्राइमरी विद्यालय भवनों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव पारित किया। प्राथमिक विद्यालय बंदूण, जूनियर हाईस्कूल गुनियाल, प्राथमिक विद्यालय गुनियाल और प्राथमिक विद्यालय खच्चरवाड़ी में कम छात्र संख्या होने पर छात्रों को अन्यत्र नजदीकी विद्यालयों में भेजे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधानों में सुरमाड़ी, असनखेत, जयहरीखाल, बौंठा, बाडियूं ने जयहरीखाल ब्लाक अंतर्गत निर्माणाधीन होटलों का मलबा सड़कों पर डालने का मामला उठाया और इससे पैदा होने वाली यातायात समस्या का मामला उठाया। सदस्यों ने जलसंस्थान द्वारा होटलों को दिए गए पानी के कनेक्शनों के कारण जनता के सामने पैदा होने वाली समस्या को भी उठाया। बैठक में सदस्यों ने फतेहपुर-लैंसडौन मोटर मार्ग के जल्द चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा। इस मौके पर बीडीसी बैठक में अनुपस्थित लोनिवि दुगड्डा, पीएमजीवाईएस सतपुली, एबीडी सतपुली के अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में तहसीलदार राजेंद्र रतूड़ी, एबीडीओ चंद्रशेखर, ज्येष्ठ प्रमुख उदय सिंह नेगी आदि कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन खंड विकास अधिकारी जयेंद्र भारद्वाज ने किया।