{"_id":"5a4fb0d04f1c1b47198b50b8","slug":"191515172048-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईजी रूड़की और हल्द्वानी हॉस्टल ने जीते मैच, सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईजी रूड़की और हल्द्वानी हॉस्टल ने जीते मैच, सेमीफाइनल में पहुंचे
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता गढ़वाल कप के छठे दिन पूल बी में बीईजी रुड़की और हल्द्वानी हॉस्टल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शुक्रवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गढ़वाल कप पूल बी का पहला मैच बीईजी रुड़की और कण्वसिटी यूनाइटेड कोटद्वार के बीच खेला गया। यूनाइटेड कोटद्वार की टीम बीईजी रुड़की के शुरुआती हमलों में मजबूती से रक्षा करती नजर आई, लेकिन 35वें मिनट में बीईजी रुड़की के एच सोमानंदा सिंह ने गोल किया। पहले हाफ में बीईजी रुड़की ने 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में कण्वसिटी यूनाइटेड कोटद्वार की टीम गोल के लिए जूझती नजर आई। कोटद्वार की टीम ने रुड़की पर दो कार्नर सहित आधा दर्जन गोल के प्रयास किए, लेकिन रुड़की टीम की मजबूत रक्षा पंक्ति ने उनके सारे प्रयासों को विफल कर दिया। इसी बीच रुड़की ने पांच कार्नर और कोटद्वार की टीम ने तीन कार्नर के मौके गंवाए। बीईजी रुड़की ने कण्वसिटी यूूनाइटेड कोटद्वार को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
दूसरा मैच हल्द्वानी हॉस्टल और गढ़वाल स्पोर्ट्स देहरादून के बीच खेला गया। शुरुआती दौर में दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए आक्रामक रूप में दिखी। हल्द्वानी हॉस्टल ने गढ़वाल स्पोर्ट्स देहरादून पर लगातार तीन बार गोल के प्रयास किए, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। हल्द्वानी हास्टल के खिलाड़ी जीशान ने चौथे प्रयास में 20वें मिनट में गोल दागा। पहले हाफ में हल्द्वानी ने 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच गोल करने की होड़ लग गई। 38वें मिनट में हल्द्वानी हॉस्टल को पेनाल्टी किक मिली, लेकिन टीम गोल करने में विफल रही। इस प्रकार हल्द्वानी हॉस्टल ने गढ़वाल स्पोर्ट्स को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
निर्णायकों में सतीश कुलासरी, महेंद्र रावत, प्रदीप नेगी, डीएस नेगी, एसपी जोशी, शिवा चौधरी रहे। आंखों देखा हाल सुरदीप सिंह गुसाईं ने सुनाया। इस अवसर पर धीरेंद्र कंडारी, बलबीर सिंह रावत, लोकपाल सिंह रावत, सुनील रावत, संजय थपलियाल, जयदेव राणा, कमलेश कोटनाला, विकास माहेश्वरी, विपिन चौहान, अरुण भट्ट, मनीष भट्ट, हिम्मत सिंह नेगी, दर्शन भंडारी आदि मौजूद रहे।