{"_id":"5a47c40e4f1c1bf61b8b5d51","slug":"191514652686-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता में महक रही जिले में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता में महक रही जिले में अव्वल
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला परियोजना पौड़ी की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लक्ष्मण झूला में आयोजित प्रतियोगिता में मोबाइल के दुष्प्रभाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटद्वार की छात्रा महक ने पौड़ी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कविता प्रतियोगिता में साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में विद्यालय की छात्राओं में दिया, महक, साक्षी, मीनाक्षी, सलोनी प्रथम रहे। प्रधानाध्यापिका शहनाज बेबी ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निरंतर प्रतिभाग करने की अपील की।