फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लालपानी ओवरहेड टैंक लीकेज की सीएम से की शिकायत

लालपानी ओवरहेड टैंक लीकेज की सीएम से की शिकायत

Wed, 06 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
लालपानी ओवरहेड टैंक लीकेज की सीएम से की शिकायत
कोटद्वार। संयुक्त समाजसेवी संगठन सनेह पट्टी ने लालपानी स्थित ओवरहैड टैंक के निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में संगठन के अध्यक्ष रतन सिंह नेगी ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से लालपानी में दो करोड़ रुपये की लागत से ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया गया था, लेकिन टैंक में लीकेज के कारण इसका लाभ क्षेत्रीय जनता को नहीं मिल पा रहा है। लोकार्पण के एक साल बाद भी टैंक से अभी तक लोगों को पानी नहीं मिल पाया है। बताया कि उनकी शिकायत पर उपजिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दुगड्डा से ओवरहैड टैंक के निर्माण में हुई अनियमितता की विभागीय जांच कराकर एक सप्ताह में अवगत कराने के निर्दश दिए थे, लेकिन विभाग कभी ठेकेदार के भाग जाने और अन्य बहाने बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर अनियमितता के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टैंक की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed