फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दीवाली मेले में स्कूली बच्चों को वितरित की कापी, पेन और मिठाई

दीवाली मेले में स्कूली बच्चों को वितरित की कापी, पेन और मिठाई

Fri, 20 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
दीवाली मेले में स्कूली बच्चों को वितरित की कापी, पेन और मिठाई

विज्ञापन
धुमाकोट। वयोवृद्ध समाजसेवी मनवर सिंह रावत ने अपने गांव ढंगल गांव स्थित पैतृक आवास पर दीपावली मेले का आयोजन किया। मेले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मेरा स्कूल, मेरी जिम्मेदारी पर चिंतन-मनन किया।

वयोवृद्ध मनवर सिंह रावत वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं। हर वर्ष दीपावली और होली पर वह अपने पैतृक गांव आकर जागरूकता कार्यक्रम कराते हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी पौत्री ऐश्वर्या के जन्मदिन पर गांव आकर दिवाली मेले का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने शिरकत की। मनवर सिंह रावत ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास और संस्कृति के संरक्षण के लिए बेटी की सुरक्षा, शिक्षा के साथ उसे समर्थ एवं सशक्त बनाना जरूरी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन का अनुकरण करते हुए गांव में स्वच्छता और शौचालय निर्माण पर ध्यान देने का संदेश दिया। कहा कि हर ग्रामीण की जिम्मेदारी है कि अपने गांव के प्राथमिक स्कूल से लेकर इंटर कॉलेज के विकास में अपनी भूमिका निभाए। स्वरोजगार क्रांति के संयोजक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ के खाली होते गांवों से पलायन रोकने में स्वरोजगार की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। गांव के लोग गांव में ही खेती, पशुपालन के साथ विभिन्न उद्योग स्थापित कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में धन सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह, प्रदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed