{"_id":"59d3c3594f1c1b6d548b572b","slug":"191507050329-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार संघ ने बैजरो लोनिवि खंड में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार संघ ने बैजरो लोनिवि खंड में की तालाबंदी
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैजरो। चार सूत्री मांगों को लेकर लोनिवि बैजरो के ठेकेदारों ने स्यूंसी स्थित खंड कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
ठेकेदार संघ के अध्यक्ष जयदीप नेगी ने बताया कि ठेकेदारों ने पूर्व में बैठक कर अपनी मांगों के निराकरण की मांग विभागीय अधिकारियों के साथ ही शासन प्रशासन से की थी, जिस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। तीन अक्तूबर से कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी गई थी, इसके बाद भी अनदेखी की गई। मंगलवार को संगठन के बैजरो और अदालीखाल सब डिविजन के ठेकेदारों ने स्यूंसी खंड कार्यालय में शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कहा कि डिवीजन में ठेकेदारों का सरकार पर करोड़ों रुपये का भुगतान बाकी है, लेकिन विभाग के पास भुगतान के लिए पैसा ही नहीं है। बैजरो में पूर्णकालिक अधिशासी अभियंता की तैनाती, ई-टेंडरिग का विरोध, अदालीखाल सब डिवीजन को लैंसडौन में मिलाने का विरोध करते हुए संगठन ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।