फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर में होगी चकबंदी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर में होगी चकबंदी

Tue, 03 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर में होगी चकबंदी

विज्ञापन
यमकेश्वर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर के लोग स्वैच्छिक चकबंदी अपनाने के लिए राजी हैं। पौड़ी जिले के तीन गांवों में पहले से ही स्वैच्छिक चकबंदी पर काम चल रहा है और पंचूर चकबंदी अपनाने वाला जिले का चौथा गांव होगा।
जिला प्रशासन ने मंगलवार को पंचूर में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया था। इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गांवों को समृद्ध करने के लिए मिश्रित खेती और चकबंदी पर जोर दिया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव में स्वैच्छिक चकबंदी अपनाने कोे अपनी सहमति दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पौड़ी सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम समृद्धि गोष्ठी में विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों ने पहाड़ों में लगातार बंजर हो रही कृषि भूमि और पलायन पर चिंता जताई। इस मौके पर डीएम ने पहाड़ों की कृषि को पुनर्जीवित करने के लिए चकबंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि चकबंदी को लेकर लोगों में भ्रांतियां बनी हैं, जबकि चकबंदी का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों में बिखरी खेती को एक साथ करना है। पहाड़ों में लगातार घटते जल स्रोतों तथा कृषि योग्य भूमि को बंजर होने से बचाने के लिए चकबंदी को अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी काश्तकार को चकबंदी के लिए बाध्य नहीं करेगा। सभी किसान स्वैच्छिक चकबंदी को अपनाकर ग्राम सभाओं को समृद्ध बना सकते हैं। इस पर पंचूर के ग्रामीणों ने स्वैच्छिक चकबंदी अपनाने पर अपनी सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने यह भी कहा कि पहाड़ों में पारंपरिक खेती के साथ पशुपालन को अपनाया जाना चाहिए। डीएम ने कहा कि सबसे अधिक पलायन पौड़ी जिले से हुआ है और यहां खेती बंजर होती जा रही है। पहाड़ों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों की मदद से काश्तकारों को उन्नत खेती की ओर अग्रसर किया जा रहा है। इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट और भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने चकबंदी के लाभ गिनाएं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कृष्णा नेगी, मानेंद्र सिंह, सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे, एसडीएम कोटद्वार राकेश तिवारी, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह राणा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुभाष चंद्र, एएमए जिला पंचायत बीडी पांडेय, उद्यान विशेषज्ञ डा. रजनीश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों को अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed