फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ऊर्जा निगम ने बकायादारों पर कसा शिकंजा, 50 कनेक्शन काटे

ऊर्जा निगम ने बकायादारों पर कसा शिकंजा, 50 कनेक्शन काटे

Sat, 23 Mar 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने बकायादारों पर कसा शिकंजा, 50 कनेक्शन काटे
कोटद्वार। ऊर्जा निगम ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए बकायेदारों से बिलों के भुगतान के बकाया की वसूली तेज कर दी है। बकाया धनराशि जमा न करने पर दो दिन के भीतर 50 कनेक्शन काट दिए गए हैं। वर्ष 2011 और इससे पूर्व से कोटद्वार एसडीएम आवास पर भी पौने दो लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल का बकाया चल रहा है। विभाग की ओर से बकायेदारों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड कोटद्वार को इस वित्तीय वर्ष में साढ़े 18 करोड़ की वसूली का लक्ष्य मिला है। इसमें से विभाग ने दस करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। करीब साढ़े आठ करोड़ की वसूली के लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पसीना बहा रहे हैं। रविवार को भी भुगतान लिया जा रहा है। 12 बड़े बकायेदारों पर दस लाख 64 हजार की वसूली बाकी है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह का कहना है कि वसूूली अभियान चल रहा है। भुगतान करने के लिए लाउडस्पीकर से भी बताया जा रहा है। अब हर दिन बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी बकाएदारों की सूची में एसडीएम आवास पर 1,75,461 रुपये का बकाया है। मैसर्स रॉक लिंक हल्दूखाता पर 1,31,402 रुपया, पिटकुल सब स्टेशन जशोधरपुर पर 1,25,800 रुपया, लोनिवि न्यू कालोनी बद्रीनाथ मार्ग पर 1,15,097 रुपया, ग्रोथ सेंटर सिगड्डी स्थित एनास सईद सिद्दिकी पर 86,745 रुपये, नगर निगम पर स्ट्रीट लाइटों के बिलों का बकाया 72,952 रुपये, नायब तहसीलदार कोटद्वार के आवास पर 68,783 रुपये, बीडीओ थलीसैंण पर 64,002 रुपये, पटवारी चौकी थलीसैंण पर 57,861 रुपये, सिडकुल चुरानी स्थित रवींद्र कंपनी पर 57,771 रुपये, नजीबाबाद रोड स्थित गढ़वाल होटल पर 54,473 रुपये व गंगाभोगपुर यमकेश्वर स्थित रवि बजाज पर 54,014 रुपये का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरआर सिंह ने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बकाया जमा नहीं कराने पर हर दिन 20 से 25 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed