{"_id":"5c5086c8bdec2256b807f260","slug":"181548781256-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ के ढ़ेर में भड़की आग, कार समेत तीन वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ के ढ़ेर में भड़की आग, कार समेत तीन वाहन जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत पुराना सिद्धबली मार्ग पर मंगलवार को पॉलिथीन के कबाड़ के ढेर में अचानक आग लगने से पास में खड़ी एक कार समेत तीन वाहन जल गए। फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया।
पुराना सिद्धबली मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल के समीप मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे अचानक पॉलिथीन कबाड़ के ढेर में आग लग गई। आग ने पास खड़े नगर निगम के एक रिक्शा, कार और ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पार्षद विपिन डोबरियाल ने बताया कि नजीबाबाद से एक व्यक्ति नगर की दुकानों से पुराने पॉलिथीन कबाड़ को एकत्रित कर यहां जमा करता था और बाद में उसे नजीबाबाद ले जाकर बेचता था। मंगलवार को वहां पर जमा पॉलिथीन के ढेर में अचानक आग लगने से हादसा हो गया। अग्निकांड में स्टेशन रोड निवासी व्यापारी नितिन वर्मा की नैनो कार बुरी तरह जल गई, जबकि आग की चपेट में आने से बद्रीनाथ मार्ग निवासी शिवदयाल गुप्ता एजेंसीज का ट्रक भी आंशिक रूप से जल गया। अग्निकांड में नगर निगम का कूड़ा उठाने वाला रिक्शा भी जल गया। अग्निशमन विभाग के एफएसओ बनवारी सिंह ने बताया कि यूपी के जिला बिजनौर के नूरपुर निवासी एक व्यक्ति यहां पर कबाड़ी का काम करता है। उसके द्वारा नगर की दुकानों से पॉलिथीन एकत्र कर यहां रखा गया था। किसी राहगीर ने उसमें तीली डाल दी, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
-फोटो