{"_id":"5b005a704f1c1bd3408b674f","slug":"181526749808-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल से परेशान कौड़िया के लोग उतरे सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल से परेशान कौड़िया के लोग उतरे सड़कों पर
Updated Sat, 19 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। एक महीने से घरों में हो रही दूषित पेयजल की सप्लाई से आक्रोशित ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्रामीणों को गुस्सा जलसंस्थान दफ्तर पर फूटा। यहां प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को समाजसेवी विजयपाल के नेतृत्व में कौड़िया के ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़िया तिराहे के नजदीक एकत्रित हुए। उन्होंने जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विभाग पर लोगों का जीवन संकट में डालने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले कई महीनों से नजदीक की एक कालोनी का सीवर नाली में बहकर पेयजल लाइन के वाल्व के पास जमा हो रहा है, जिसके कारण सीवर का पानी वाल्व से होकर लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है। कहा कि ऐसे में गांव में बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जलसंस्थान न तो सीवर लाइन को लेकर कार्य कर रहा है और न ही उन्हें शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। घरों में आ रहे गंदे पानी से लोग परेशान हैं। बच्चों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत हो रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारी मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। चेताया कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर विजयपाल, मदन सिंह नेेगी, जनार्दन प्रसाद जुयाल, सोहन सिंह, जितेंद्र सिंह, संतोष देवी, अनीता देवी, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, नीलम भारद्वाज, लक्ष्मी देवी, आशा देवी, धर्मपाल आदि मौजूद थे।