फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शासनादेश वापस लेकर जनभावनाओं का सम्मान करे सरकार

शासनादेश वापस लेकर जनभावनाओं का सम्मान करे सरकार

Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
शासनादेश वापस लेकर जनभावनाओं का सम्मान करे सरकार
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में यूकेडी का पटवारी चौकियों पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने कलालघाटी पट्टी की हल्दूखाता स्थित पटवारी चौकी और मोटाढांक पट्टी की नंदपुर स्थित पटवारी चौकी पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नगर निगम के शासनादेश को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पटवारी चौकियों में आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा और कांग्रेस शासनकाल में अपेेेक्षाकृत क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। लोग वर्षों से कोटद्वार जिले की मांग कर रहे हैं, लेकिन दोनों ही राजनीतिक दल लोगों के साथ छलावा कर राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं। कांग्रेस ने भी पिछले पांच वर्षों तक कुछ नहीं किया। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में लोगों से कोटद्वार जिले के नाम पर वोट मांगे और जीतने के बाद जिला को दरकिनार करते हुए भोले भाले ग्रामीणों पर नगर निगम थोपा जा रहा है। इसके कारण लोग परेशान हैं। उन्हें नगर निगम बनने से टैक्स के बोझ तले दबना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, पितृशरण जोशी, विनोद नेगी, बीना जोशी, बालम सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, ममता देवी, चैतादेवी, देवेंद्र सिंह नेगी, पवन गौड़ व दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed