फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अनु जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

अनु जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

Fri, 05 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अनु जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की मंडल कार्यकारिणी का विस्तार
कोटद्वार। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की जीजीआईसी घमंडपुर में आयोजित बैठक में मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान प्रमोद चौधरी को अध्यक्ष और रामलाल आर्य को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक एमएल भारती ने महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में दलितों के साथ हुई घटना को निंदनीय बताया। सर्वसम्मति से दलित उत्पीड़न की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में फरवरी में प्रदेश कार्यकारिणी के अधिवेशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए 12 जनवरी को ऋषिकेश में गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रमोद कुमार चौधरी (पौड़ी) को अध्यक्ष, राधेलाल उत्तरांचली (रुद्रप्रयाग) को उपाध्यक्ष, रामलाल आर्य (चमोली) को महामंत्री, आरबी सिंह (टिहरी) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवदेव सिंह शाह (टिहरी) को संगठन सचिव, आनंद सिंह (पौड़ी) को कोषाध्यक्ष और पीएल बैछवाल (चमोली) को संरक्षक चुना गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार पाठक, प्रमोद चौधरी, सुरेश सिंह, सुनील कुमार टम्टा और डा. सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed