{"_id":"5a2978354f1c1bee688c042e","slug":"181512667189-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी खोदकर सड़क बनाने और अवैध पातन की एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी खोदकर सड़क बनाने और अवैध पातन की एसडीएम से की शिकायत
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। ओडल और सुरमाड़ी ग्रामसभा के लोगों ने अंयारखाल के निकट रातों-रात पहाड़ी काटकर अवैध रूप से सड़क बनाने एवं पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत उपजिलाधिकारी से की है। ग्रामीणों की ओर से एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें बिना अनुमति सड़क कटान और अवैध पातन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में ओडल ग्राम पंचायत की प्रधान लक्ष्मी नेगी, कर्नल कुलदीप गुसाईं (रि). गंगा सिंह नेगी, दिनेश गुसाईं, धर्मेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गत दिसंबर की रात आठ लोगों ने समखाल वृद्धावस्था आश्रम के करीब आधा किलो आगे गुमखाल की तरफ और अंयारखाल से करीब आधा किलो पहले जयहरीखाल की तरफ जेसीबी लगाकर पहाड़ी खोद डाली है। कहा कि बिना अनुमति के 50 मीटर सड़क का निर्माण बिना अनुमति कर दिया है। रास्ता निर्माण में चीड़ के सात वृक्ष बिना अनुमति के काट डाले गए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को कब्जे में ले लिया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि मामले में जांच के लिए नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक की टीम को भेजा गया है।