{"_id":"59d7bc804f1c1b7a548b60da","slug":"181507310720-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कार्यों के लिए हंस के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कार्यों के लिए हंस के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र हुए सम्मानित
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नंदपुर में महिला मंगल दल की ओर से आयोजित एक समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए हंस कल्चरल सेंटर को सम्मानित किया गया। नंदपुर महिला मंगल दल की अध्यक्ष अंजना रावत ने हंस के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यकम में वक्ताओं ने हंस कल्चरल सेंटर को गरीबों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि संस्था न सिर्फ गरीब बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए उनकी शिक्षा में आर्थिक मदद कर रही है बल्कि गंभीर रोगों के उपचार के लिए गरीब लाचार लोगों की मदद भी कर रही है। भाबर क्षेत्र में भी संस्था ने महिलाओं के उत्थान के लिए भी कई कार्य किए हैं। जिससेमहिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, भोलेजी महाराज और एमडी श्वेता रावत का भी आभार जताया।
इस अवसर पर पुष्पा देवी, सुनीता ध्यानी, चंद्रवती देवी, लक्ष्मी देवी, भागेश्वरी देवी, मीना देवी, सरीता, भारती देवी, बबीता देवी, संगीता तिवारी, शकुंतला देवी, बबीता रावत, सुनीता देवी, बीना देवी, उषा देवी, लक्ष्मी असवाल, सरोजनी देवी, गुड्डी देवी, सतेसिंह रावत, रमेश बिष्ट, चन्द्रमोहन, रमेश बिष्ट आदि मौजूद थे।