{"_id":"597a19824f1c1b6b218b47b9","slug":"181501174146-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर थिरकीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर थिरकीं महिलाएं
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। तीज पर्व पर आयोजित तीज महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुहागिन महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें शैफाली चौधरी के सिर तीज का ताज सजा।
नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम संयोजिका शीला कुकरेती, विनीता भट्ट और सविता खंडूरी के मार्गदर्शन में आयोजित तीज महोत्सव का हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजित डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने फिल्मी गानों पर डांस किया। तीज प्रतियोगिता में महिलाओं ने रैंप पर कैटवाक कर जलवे बिखेरे। निर्णायक बीना बलूनी, अल्का बिष्ट, अमीता गर्ग, उपासना सुयाल, कांति तिवारी और गीता बुड़ाकोटी की ओर से दिए गए अंकों के आधार पर डांस प्रतियोगिता में सुमन बिष्ट ने पहला, रीना नेेगी ने दूसरा और माला चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीज कंपीटीशन में शैफाली चौधरी के सिर तीज का ताज सजा, जबकि रीना नेगी दूसरे और सीमा चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, पूर्व अध्यक्ष शशि नैनवाल, अभिलाषा भारद्वाज, रेनू अग्रवाल, नीतू रावत व ममता देवरानी आदि मौजूद थे। उधर, गीता भवन उत्सव समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में हरिद्वार से पहुंची संगीत पार्टी ने लोक गीतों से कार्यक्रम में समा बांधा। देर शाम तक महिलाएं गीतों पर झूमती रहीं। इस अवसर पर आयोजित केश शृंगार प्रतियोगिता में शिल्पी रस्तोगी ने प्रथम, संगीता अग्रवाल ने द्वितीय और मधु गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका शशि शर्मा, चंद्रकांता, सुधा अग्रवाल, पूनम जैन, संगीता अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल व लक्ष्मी अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो