फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मुख्य डाकघर में महिला के पर्स पर ब्लैड मारकर 53 हजार उड़ाए

मुख्य डाकघर में महिला के पर्स पर ब्लैड मारकर 53 हजार उड़ाए

Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में महिला के पर्स पर ब्लैड मारकर 53 हजार उड़ाए
thief - फोटो : amarujala
कोटद्वार। बद्रीनाथ मार्ग स्थित मुख्य डाकघर में एक महिला के पर्स पर ब्लेड मारकर 53 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता डाकघर की एजेंट है और वह कई लोगों की पालिसी का पैसा जमा कराने के लिए डाकघर में आई थी। घटना शनिवार की है, लेकिन मामले की तहरीर सोमवार को बाजार पुलिस चौकी में दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला अनुराधा पत्नी देवेंद्र सिंह नेगी निवासी नया गांव बलभद्रपुर कोटद्वार ने बाजार चौकी पुलिस को मामले की तहरीर दी है। उसने बताया कि वह पोस्ट आफिस में एजेंट का काम करती है। शनिवार को वह करीब 11.30 बजे पोस्ट आफिस पहुंची। नंबर आने पर जैसे ही उसने पैसा जमा कराने के लिए पर्स में हाथ डाला था तो पर्स से पैसे गायब मिले। उसने पर्स खंगाला तो देखा कि पर्स किनारे से कटा हुआ था। बताया कि जेब कतरे उसके पर्स से 53 हजार की नकदी ले उड़े। पर्स गहरा होने के कारण पांच सौ रुपये की गड्डी बच गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पीछे एक महिला खड़ी थी, जो घटना के बाद गायब हो गई। आशंका जताई कि उक्त महिला ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को शनिवार को ही सूचित कर दिया गया था, लेकिन पुलिस की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। बाजार चौकी प्रभारी एसआई बीएस चौहान ने बताया कि मामले में डाकघर पहुंचकर पोस्टमास्टर से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


मुख्य डाकघर में सीसीटीवी ही नहीं
हर रोज लाखों रुपये का लेन देन करने वाले कोटद्वार के मुख्य डाकघर में सीसीटीवी की व्यवस्था न होने से पुलिस हैरान है। बाजार चौकी पुलिस प्रभारी बीएस चौहान का कहना है कि क्षेत्र के बड़े डाकघर में सीसीटीवी न लगे होना हैरानी की बात है। उधर, मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर अरुण मलासी ने बताया कि डाकघर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने के लिए 50 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को दो माह पूर्व भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उच्चाधिकारियों को रिमांडर भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed