{"_id":"5c0d4996bdec22416e62701d","slug":"171544374678-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, नौ लोग चोटिल-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, नौ लोग चोटिल-compat
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता कंचनपुर क्षेत्र में कोटद्वार से सिगड्डी सिडकुल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो और बाइक में सवार नौ लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
घटना रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। लालपुर निवासी संजय सिंह अपनी कार से किशनपुर की ओर आ रहा था। कंचनपुर के पास कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ऑटो से जा टकराई। टक्कर लगने से ऑटो सड़क पर ही पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। इसके बाद कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक भी चोटिल हो गया। स्थानीय लोग ऑटो की सवारियों और बाइक सवार को निजी अस्पतालों में ले गए, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना में ऑटो चालक चंद्रमोहन सिंह समेत सात सवारियों को चोटें आई हैं। निंबूचौड़ निवासी बाइक सवार प्रदीप रावत का हाथ फ्रैक्चर हो गया। ब्यूरो