फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Sun, 20 May 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
कोटद्वार। आर्य समाज कोटद्वार की ओर से सात दिवसीय कन्या आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

रविवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में शिक्षिका अभिलाषा सत्यम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि हमें वेदों की शिक्षाओं के अनुसार अपने जीवन को चलाना चाहिए। कहा कि लड़कियों को अपने चारों ओर की घटनाओं के प्रति सचेत रहना चाहिए। छेड़छाड़ की घटनाओं को चुपचाप सहन करने की बजाय उसका सशक्त विरोध करके आत्मरक्षा करनी चाहिए। सहयोगी शिक्षिका नेहा ने कहा कि बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए, ताकि वह बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सके। कार्यक्रम में आर्य समाज एवं आर्य कन्या पाठशाला की शिक्षिकाओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया। इस मौके पर रेणु नेगी, दर्शनी रावत, महेश वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, प्रभु दयाल, सुशील गुप्ता, हिमांशु, आशीष, कृष्ण गोपाल, पुनीव, आशीष, नंदल सिंह रावत, राजेंद्र ग्रोवर, नरेंद्र ग्रोवर नंदन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed