फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अर्धसैनिक बलों को भी सैनिकों के समान मिले सुविधाएं: डा. हरक सिंह

अर्धसैनिक बलों को भी सैनिकों के समान मिले सुविधाएं: डा. हरक सिंह

Sun, 18 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अर्धसैनिक बलों को भी सैनिकों के समान मिले सुविधाएं: डा. हरक सिंह
कोटद्वार। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कल्याण समिति की ओर से रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अर्धसैनिक बलों की कैंटीन संचालित करने पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत का स्वागत किया गया। समिति द्वारा मुख्य अतिथि के हाथों आठ लोगों को कैंटीन कार्ड मुहैया कराए गए।
विज्ञापन

रविवार को देवी रोड स्थित मथुरा पैलेस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पूर्व अर्धसैनिकों को संपूर्ण सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार और केंद्र सरकार तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिया। साथ ही समिति के लिए जल्दी ही भूमि चयन करने और तब तक डीआरडीए के सिंबलचौड़ भवन पर उक्त ऑफिस संचालित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ऑफिस के संपूर्ण फर्नीचर कंप्यूटर के लिए दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब देश में किसी भी प्रकार की समस्या खड़ी होती है तो अर्धसैनिक बल जनता की सेवा करता है, इसलिए अर्धसैनिक बलों को भी सैनिकों की तरह सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आरबीएस रावत, कमांडेंट एसएस नेगी, एसएस बिष्ट, अर्जुन सिंह रावत, एचएस रौतेला, गोविंद राम, कमला चंद्र, गोविंद डंडरियाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, विनोद रावत, मंडल अध्यक्ष मुकेश नेगी, सुरेंद्र गुसाईं, सुधीर बहुगुणा, सुशील डोबरियाल, किरन काला, ममता देवरानी, विरेंद्र रावत व अमित भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटोे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed