फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सैनिकों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क

सैनिकों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क

Mon, 05 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सैनिकों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क
कोटद्वार। जम्मू कश्मीर में गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सोमवार को भी नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क करके सात फरवरी को प्रस्तावित धरना एवं प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। सात फरवरी को कोटद्वार तहसील में धरना एवं प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शिब्बूनगर में आयोजित बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवण सिंह रावत ने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों पर जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों की हत्या का मुकदमा दर्ज होने से सैनिकों का मनोबल गिरा है। पूरे देश में इसकी निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सात फरवरी को कोटद्वार तहसील में सैकड़ों लोग प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यूकेडी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आम जनता के बीच जा रहे हैं। पदाधिकारियों को जनता और पूर्व सैनिक परिवारों को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को दुर्गापुरी, शिवराजपुर, देवराजपुर, मोटाढांक, जिवानंदपुर, खूनीबड़, झंडी चौड़, कलाल घाटी, उदयरामपुर, हरिपुर, कर्ण आश्रम क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं और जन संपर्क किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बालम सिंह नेगी, हरीश द्विवेदी, प्रेम सिंह, विनोद चौधरी, इंदू कैंथोला, विमला देवी, भारती नेगी, बसंती देवी, पुष्कर सिंह, दर्शन नेगी, बीना जोशी, कैलाश जोशी, ममता रावत, हरीश द्विवेदी, सुनील सेमवाल, चंद्रमोहन बिष्ट, संजय, सुरेंद्र रावत, तुलसी राम व अर्जुनन नेगी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed