{"_id":"5c990c05bdec22146d7075f2","slug":"161553533957-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं महिलाएं, जरूर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं महिलाएं, जरूर करें मतदान
विज्ञापन
aprajita
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में बिना किसी लालच और दबाव के मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि गोष्ठी में शामिल महिलाओं को खुद तो मतदान के लिए जाना ही होगा, उन्हें क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। कहा कि 01368-1950 पर कॉल करके पौड़ी जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने पंजीकरण की स्थिति का पता लगा सकते हैं।
कोटद्वार नगर के वार्ड नंबर 19 ध्रुवपुर के आर्य समाज मंदिर परिसर में अपराजिता कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी में स्व. विष्णु सिंह रावत सामाजिक संस्था और क्षेत्र की महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। संस्था की संयोजक पूर्व सभासद रंजना रावत ने महिलाओं को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए महिलाओं की भागीदारी अहम है। उन्होंने सभी से आगामी 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति महिलाओं को सतर्क रहने पर भी जोर दिया। कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम महिलाओं को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। महिलाओं को बाल एवं महिला अपराध को रोकने के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व समाज सेवी गोविंद डंडरियाल ने महिलाओं को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने समाज में बढ़ते बाल अपराध एवं महिला हिंसा पर चिंता जताते हुए महिलाओं को कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
गोष्ठी में पार्षद कुलदीप कांबोज व लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक वोटर को निर्वाचक नामावली में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए। यदि किसी कारणवश नाम छूट गया है तो उसे वह तहसील कार्यालय पहुंचकर जुड़वा लें। प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी महिलाओं से आने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान करने की ली शपथ
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में शामिल महिलाओं ने 11 अप्रैल को मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर पूनम राणा, विमलेश नेगी, सुनीता बिष्ट, संतोषी देवी, सुनीता, गुड्डी देवी, सुधा, ममता रावत, पावित्री देवी, कमला, सीमा, सुलोचना देवी, अनिता, दीया, जयश्री, जयंती जोशी, सोना रावत, नीतू जुयाल, पूर्णिमा जदली, पूनम देवी, सुमन कुकरेती, विमला देवी समेत 94 ने प्रतिभाग किया।
-फोटो