{"_id":"5bec5206bdec2269ab3a1728","slug":"161542214150-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमेह के प्रति रैली निकालकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमेह के प्रति रैली निकालकर किया जागरूक
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लायंस क्लब डायनामिक एवं जीआईसी कोटद्वार की ओर से बुधवार को रैली निकालकर लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। रैली में 200 छात्र-छात्राओं और बीएड प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।
मालवीय उद्यान से शुरू हुई रैली को लायंस क्लब डायनामिक के अध्यक्ष सुरेंद्र खट्टर और प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मालवीय उद्यान से झंडाचौक होते हुए विद्यालय परिसर तक पहुंची। विद्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू का स्मरण किया गया। बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। क्लब की ओर 50 बच्चों को शब्दकोष दी गई। इस मौके पर सचिव श्रेया श्रीवास्तव, आलोक माहेश्वरी, अश्वनी भाटिया, अश्वनी गुप्ता, सौरभ भाटिया और विपिन अग्रवाल मौजूद रहे। रैली का संचालन शिक्षक संतोष नेगी ने किया।