फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छह साल में भी पंपिंग योजना का काम पूरा न होने भड़के जनप्रतिनिधि

छह साल में भी पंपिंग योजना का काम पूरा न होने भड़के जनप्रतिनिधि

Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
छह साल में भी पंपिंग योजना का काम पूरा न होने भड़के जनप्रतिनिधि
कोटद्वार/नैनीडांडा। नैनीडांडा ब्लाक की 17 ग्राम पंचायतों के 43 राजस्व गांवों को पेयजल मुहैया कराने के लिए निर्माणाधीन नैनीडांडा पंपिंग पेयजल योजना का काम छह साल में भी पूरा न होने से जनप्रतिनिधि भड़के हुए हैं। ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल ने जल निगम और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि योजना के निर्माण में अब और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 10 नवंबर को पूरे विकासखंड और लाभान्वित होने वाले गांवों के जनप्रतिनिधि नैनीडांडा में एकत्र होकर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल का कहना है कि नैनीडांडा पंपिंग पेयजल योजना को एनडी तिवारी सरकार में मंजूरी प्रदान की गई। वर्ष 2012 में इसका निर्माण प्रारंभ किया गया। जल निगम कोटद्वार इसमें कार्यदायी एजेंसी बनी है, लेकिन छह साल में विभाग सिविल और मैकेनिकल पार्ट तक पूरा नहीं कर सका है। योजना के तीसरे भाग में बिजली की लाइनें बिछनी है, जिसमें पैसा मिलने के बावजूद ऊर्जा निगम की ओर से अनावश्यक देरी की जा रही है। अपोला सेरा के पास काली नदी से निर्माणाधीन इस योजना का काम कछुवा गति से चलने के कारण योजना की स्वीकृत लागत 17 से बढ़कर 30 करोड़ जा पहुंच गई है, लेकिन लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


जल निगम की ओर से सिविल और मैकेनिकल वर्क पूरा कर लिया गया है। ऊर्जा निगम को लाइन और ट्रांसफार्मर के लिए पैसा दिया जा चुका है। बिजली उपलब्ध होते ही पंपिंग योजना से पेयजल उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जाएगा। जनवरी, 2019 तक संपूर्ण योजना काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरिता गुप्ता, ईई जल निगम कोटद्वार।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed