फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सिमलना और मथाणा में हाथियों ने रौंदी फसल

सिमलना और मथाणा में हाथियों ने रौंदी फसल

Wed, 03 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सिमलना और मथाणा में हाथियों ने रौंदी फसल
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के दूरस्थ गांव सिमलना तल्ला, बिचला और घाड़ क्षेत्र के मथाणा में हाथियों के झुंड ने धान और मंडुवे की फसल के साथ ही साग सब्जी चौपट कर दी है। किसानों ने शासन-प्रशासन से हाथी की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड दुगड्डा के सिमलना तल्ला, बिचला और घाड़ क्षेत्र के मथाणा गांव में गत एक महीने से हाथियों का आतंक बना हुआ है। सिमलना तल्ला निवासी दलवीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह और प्रवीन सिंह का कहना है कि रात को हाथी खेतों में खड़ी धान और मंडुवे की फसल को खाने के साथ ही रौंद रहे हैं। लोगों के शोरगुल का भी उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। हाथी झुंड लोगों के आंगन में धमक रहा है, जिससे आए दिन अनहोनी की आशंका बनी रती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले सप्ताह एक बार वन विभाग की टीम मथाणा पहुंची थी, उस दिन हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़कर लौट गई थी। जबकि हाथी रोज खेतों को चौपट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को आबादी से दूर खदेड़ने की व्यवस्था के लिए क्षेत्र में टीम तैनात करने और फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई है। लैंसडौंन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के रेंजर आरपी पंत का कहना है कि शिकायत मिलने पर गांव में टीम भेजी जाती है। सिमलना में हाथियों के आने की कोई सूचना नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed