{"_id":"5adb70704f1c1b84098b5d2e","slug":"161524330608-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन विरोधी महिलाओं ने कौड़िया में रोके ओवरलोड डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विरोधी महिलाओं ने कौड़िया में रोके ओवरलोड डंपर
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। खोह नदी में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से हो रहे खनन का विरोध तेज हो गया है। खनन के विरोध में चल रहे ग्रामीणों के समर्थन में आई कांग्रेस की प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा का कौड़िया रेलवे फाटक के पास दूसरे दिन आमरण अनशन जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने खोह से उपखनिज लेकर आ रहे डंपर और ओवरलोड ट्रकों को रोक दिया। ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों पर खूब हंगामा काटा।
शनिवार को कौड़िया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने आमरण अनशन पर बैठी कृष्णा बहुगुणा के समर्थन में नारेबाजी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना बछुवाण, अनिल बडोला, राकेश मित्तल, गुड्डी देवी, बाबूराम, पूजा देवी, नीरज कुमार, हुकुम सिंह रावत और शांति देवी ने खोह नदी में खनन के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना-प्रदर्शन किया। अनशनकारी कृष्णा बहुगुणा की अगुवाई में ग्रामीणों ने खोह से खनन सामग्री लेकर यूपी और हरिद्वार की ओर जा रहे डंपरों को रोका। डंपर रोकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कई वाहन वहां से निकाले। एक ओवरलोड डंपर को प्रदर्शनकारियों ने शाम तक रोके रखा। प्रदर्शनकारियों ने डंपर में रवन्ने में अंकित उपखनिज (आरबीएम) की मात्रा से दो गुना सामग्री ले जाने का आरोप लगाया। दोपहर बाद तहसीलदार सीएस रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
-फोटो