{"_id":"5a4fb1af4f1c1bce6d8b8123","slug":"161515172271-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- स्वयंसेवियों ने स्वच्छता रैली निकालकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- स्वयंसेवियों ने स्वच्छता रैली निकालकर किया जागरूक
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। इंटर कालेज पोखरी अजमीर में एनएसएस शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही स्वयंसेवियों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती ने बताया कि सात दिनों में छात्र-छात्राओं ने राजस्व गांव भलाडांग, चामापाणी, मल्ली जौरासी, डांडा जौरासी और ग्वाड़ में पानी के स्रोतों की सफाई, धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया और क्षतिग्रस्त मार्ग पर साफ-सफाई की। इस अवसर पर विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद केष्टवाल, विलास कुकरेती, चंडी प्रसाद कुकरेती, पुष्पा देवी, अशोक कुकरेती आदि मौजूद रहे। वहीं, जीजीआईसी कलालघाटी में आयोजित शिविर में स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने भीमसिंहपुर में रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजू कपरवाण, सुनीता डबराल आदि मौजूद रहीं। वहीं, आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एनएसएस के शिविर के दौरान कोटद्वार की नक्षत्रवाटिका में साफ-सफाई की।