{"_id":"5a36a46f4f1c1bb6678c27c7","slug":"161513530479-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद में लक्ष्मी और निबंध में शिवानी रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद में लक्ष्मी और निबंध में शिवानी रही अव्वल
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जीआईसी कालौ में बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में लक्ष्मी और निबंध प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जीआईसी कालौ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कालौ की ग्राम प्रधान सुमिला देवी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य परितोष कुमार रावत ने छात्रों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। ललिता राणा ने छात्रों को सड़क यातायात संबंधी नियमों से जागरूक किया और किशोरावस्था में होने वाले मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों के बारे समझाया। इस दौरान महिला सुरक्षा कार्यक्रमों की सार्थकता विषय पर अयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय व मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत अभियान की सार्थकता विषय पर शिवानी ने प्रथम, कविता ने द्वितीय व निशा बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय व हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शैलेंद्र प्रताप सिंह, कविता कोठियाल, अनिल कुमार रावत, नीलम भंडारी कुलदीप, संगीता नेगी व मनवर सिंह भारती निर्णायक की भूमिका में रहे।