{"_id":"5d06744c8ebc3e578a54a09f","slug":"15607040648815-kotdwar-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"815 लोगों ने लगाई योग के लिए दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
815 लोगों ने लगाई योग के लिए दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास कोटद्वार की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तहत ‘दौड़ेगा कोटद्वार’ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 815 बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने योग की जागरूकता के लिए दौड़ लगाई। विजेताओं को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मालवीय उद्यान में आयोजित मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
रविवार को सुबह छह बजे देवी रोड पर तड़ियाल चौक से आयोजित मैराथन दौड़ का लैंसडौन विधायक दिलीप रावत और जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने शुभारंभ किया। विधायक दिलीप रावत ने मैथारन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ देवी रोड स्थित तड़ियाल चौक से शुरू होकर नजीबाबाद चौक व झंडाचौक होते हुए मालवीय उद्यान पर समाप्त हुई। इसमें सभी वर्ग के 815 लोग शामिल रहे। महिला पुरुष वर्ग में ग्रुप ए में गौरव कुमार, प्रेमा काला ने प्रथम, अविनाश सिंह, सृष्टि बिष्ट ने द्वितीय और अर्जुन सिंह, कनिष्का बलूनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में विनीत कुमार, माधवी ने पहला, आशु कुमार, रिंकी पुंडीर ने दूसरा, वीरेंद्र रावत, पम्मी भल्ला ने तीसरा, ग्रुप सी में प्रीतम, अनुपमा ने प्रथम, खेम सिंह, शकुंतला ने द्वितीय, उमेश, रजनी ने तृतीय, ग्रुप डी में राजेश मोहन, लक्ष्मी नैथानी ने पहला, ओमप्रकाश, मुन्नी नेेगी ने दूसरा और सोहन लाल भारद्वाज, योजना मैंदोला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित सजवाण ने बताया कि मैराथन दौड़ के विजेताओं को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी विजय नौटियाल, महेशानंद कंडवाल, विजयपाल सिंह नेेगी, अरुणा पुंडीर, उषा असवाल, आशा रावत, रश्मि केडियाल, विजय भाटिया, अंजू सिंह, शशिभूषण अमोली व दिनेश जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो