{"_id":"5d0524988ebc3e01e662692c","slug":"156061812520-kotdwar-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमलना मल्ला ग्रामोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमलना मल्ला ग्रामोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दुगड्डा विकासखंड के सिमलना मल्ला गांव में आयोजित वार्षिक ग्रामोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर देवपूजन, विचार गोष्ठी समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गांव और ग्राम्य संस्कृृति के संरक्षण के लिए अपनी माटी से जुड़े रहने की अपील की गई। कार्यक्रम का आयोजन ‘हमारा गांव हमारा तीर्थ’ की थीम पर किया गया।
गौड़ भ्रातृ मंडल सिमलना मल्ला पट्टी अजमीर (दुगड्डा) के अध्यक्ष चंद्रमोहन गौड़ और महासचिव डा. अरविंद कुमार गौड़ ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अरविंद नारायण मिश्रा ने इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की। कहा कि ये कार्यक्रम प्रवासी बंधुुओं को अपनी माटी से जुड़े रहने और पितृ ऋण से मुक्ति पाने में सहायक होंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि इंटर कालेज पोखरी अजमीर के प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में गांव और ग्राम्य संस्कृति बचाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है।
कार्यक्रम में महिला कीर्तन मंडलियों और अन्य कलाकारों की ओर से भजन, कीर्तन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कविता पाठ और गीत संगीत कार्यक्रम ने समा बांध दिया। कार्यक्रम संयोजक सोमप्रकाश गौड़, राजेंद्र गौड़, बीरेंद्र प्रसाद गौड़, शशिकांत गौड़, प्रधान प्रतिमा देवी गौड़, सरोजनी देवी गौड़ व जयानंद गौड़ ने बताया कि दो साल से इस कार्यक्रम का आयोजन ‘हमारा गांव हमारा तीर्थ’ थीम पर किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए कोटद्वार, देहरादून व दिल्ली समेत कई शहरों के प्रवासी बंधुओं में बड़ा उत्साह रहा।
विज्ञापन
-फोटो