फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों ने किया कोतवाल का घेराव

वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों ने किया कोतवाल का घेराव

Fri, 14 Jun 2019 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों ने किया कोतवाल का घेराव
कोटद्वार। गत 14 मई को काशीरामपुर तल्ला निवासी वर्षा शर्मा की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों और क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर कोतवाल मनोज रतूड़ी का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि सुसाइड नोट में सास और ससुर को नामजद करने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव है। इसके बाद ही परिजन और क्षेत्रवासी शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिताबपुर की पार्षद गायत्री भट्ट और मालती बिष्ट के नेतृत्व में मृतका वर्षा शर्मा के पिता, माता और भाई के साथ बड़ी संख्या में सिताबपुर के लोग कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर वर्षा के ससुरालियों को अभी तक गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी सास और ससुर की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए कोर्ट से उनके घर की कुर्की करने की सिफारिश की, लेकिन इस बीच आरोपी हाईकोर्ट चले गए। कहा कि मामले में पुलिस ने हाईकोर्ट में काउंटर फाइल कर दिया है। 16 जून को मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। लोगों को शांत करने के लिए उन्होंने पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता से भी बात की। फोन पर अधिवक्ता द्वारा भी यही बात कही गई कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर की कुर्की संभव नहीं है। इसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मृतका वर्षा के भाई राजेश रावत का कहना था कि उन्होंने पुलिस को सभी साक्ष्य उपलब्ध कराए थे, लेकिन पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जो पुलिस की नाकामी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मृतका वर्षा की माता लीलावती, पिता दर्शन सिंह रावत, भाई राजेश रावत, बबली देवी, मुन्नी देवी, सरोज पोखरियाल, लक्ष्मी देवी, सरोज रावत, कुसुम रावत, सुनीता पंत, सुमित्रा रावत व आशा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed