{"_id":"5d03d9a48ebc3e61e90b9523","slug":"15605334018-kotdwar-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ भगवान कालेश्वर महादेव का वार्षिक पूजन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ भगवान कालेश्वर महादेव का वार्षिक पूजन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। कालेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से कालौडांडा लैंसडौन क्षेत्र के ग्राम देवता कालेश्वर महादेव की तीन दिवसीय वार्षिक पूजा कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई है। इसमें बाबा की डोला यात्रा और बच्चों द्वारा निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। स्थानीय कलाकारों ने शिव पार्वती के नृत्य पर खूब समा बांधा।
शुक्रवार को लैंसडौन के सेवायोयन कार्यालय से कालेश्वर मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा में स्थानीय नागरिकों के साथ 52 ग्राम सभाओं के श्रद्धालु शामिल रहे। समिति के अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने कहा कि लैंसडौन के इतिहास में यह पहला मौका है कि कलश यात्रा में भारी संख्या में लोग जुटे हैं। रास्ते भर कलश यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान ढोल नगाड़ों की ताल और ढोल दमाऊं व मशकबाजों की धुनों पर श्रद्धालु खूब थिरके। स्थानीय कलाकारों ने मंदिर परिसर में शिव पार्वती के नृत्यों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पंडित शांति भाई शास्त्री, पंडित सतेश्वर बौंठियाल, पंडित दिनेश शास्त्री, छावनी के उपाध्यक्ष दिनेश रावत, राजेश ध्यानी, संजय कन्नौजिया, मुकेश अग्रवाल, गोलू जखवाल, बीना जखवाल, कुलदीप कुमार, राजेश्वर गुप्ता, भावना वर्मा, इंद्रा रावत व महिपाल रावत आदि मौजूद रहे।