फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   थलीसैंण बनेगी नगर पंचायत, डिग्री कालेज में पीजी कक्षाएं स्वीकृत

थलीसैंण बनेगी नगर पंचायत, डिग्री कालेज में पीजी कक्षाएं स्वीकृत

Thu, 13 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
थलीसैंण बनेगी नगर पंचायत, डिग्री कालेज में पीजी कक्षाएं स्वीकृत
बैजरो/कोटद्वार। उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने थलीसैंण को कई विकास योजनाओं की सौगात दी है। मंत्री ने कहा कि थलीसैंण ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में स्नातकोत्तर कक्षाओं की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही अन्य योजनाओं की मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को थलीसैंण ब्लॉक मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को विकास कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व मंत्री ने थलीसैंण महाविद्यालय का निरीक्षण किया। कहा कि महाविद्यालय में जल्द ही पीजी कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। महाविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कैन्यूर (थलीसैंण तहसील और ब्लाक मुख्यालय) को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। थलीसैंण बाजार व ग्राम पंचायत केन्द्र के लिए पेयजल योजना की स्वीकृति , बाजार से महाविद्यालय तक सड़क का डामरीकरण , राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को फर्नीचर देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष जगदीश मंमगाई, डीसीबी के चैयरमेन नरेंद्र रावत, महामंत्री सतेन्द्र रावत, सम्पत सिंह, आनंद सिंह और यूजर्स के डाइरेक्टर धीरेन्द्र सिंह चंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


जारी
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed