{"_id":"5d027d2cbdec226dd9607042","slug":"156044419413-kotdwar-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबट्टाखाल में घर और दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबट्टाखाल में घर और दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबट्टाखाल/सतपुली। तहसील मुख्यालय चौबट्टाखाल में बृहस्पतिवार को एक दुकान और मकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि ग्राम कोलागाड़ निवासी सुनील कुमार का चौबट्टाखाल में जनरल स्टोर है। दुकान के पीछे ही उसका निवास है। दोपहर में घरेलू गैस सिलिंडर के रिसाव के कारण दुकान एवं निवास में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान एवं घर में रखा सामान राख हो गया। दुकान और घर में रखा टेलीविजन, सिलिंडर, बिस्तर बेड, बर्तन समेत करीब 3.5 लाख रुपये का सामान जल गया। पूर्व प्रमुख पोखड़ा सोबन सिंह रावत ने राज्य सरकार से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।