फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways: Building constructed with a multi-crore budget, but no solar plant installed.

रोडवेज : करोड़ों के बजट से बनाया भवन, नहीं लगाया सोलर प्लांट

Sat, 29 Aug 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 29 Aug 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Roadways: Building constructed with a multi-crore budget, but no solar plant installed.
कोटद्वार। करोड़ों के बजट से रोडवेज डिपो का नया चार मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया लेकिन डिपो में वैकल्पिक ऊर्जा का प्रबंध नहीं है। पावर कट होते ही रोडवेज कर्मियों को हाथ पर हाथ धरकर बैठना पड़ रहा है। वहीं, डिपो अधिकारियों का कहना क्षेत्रीय कार्यालय से सोलर प्लांट के लिए प्रस्ताव निगम मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

दरअसल रोडवेज डिपो में इनवर्टर, जनरेटर व सोलर प्लांट के रूप में वैकल्पिक ऊर्जा का कोई प्रबंध नहीं है। डिपो परिसर में कंप्यूटर सिस्टम पर ही चालक-परिचालक की ड्यूटी स्लिप तैयार की जाती है। पूछताछ केंद्र से बस संचालन के लिए उद्घोषणा की जाती है। ई-टिकट मशीनों को चार्ज किया जाता है। आए दिन पावर कट होने पर ड्यूटी स्लिप बनाने के लिए अन्य प्रतिष्ठान की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

वहीं, एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि सोलर प्लांट के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से सेवा प्रबंधक की ओर से प्रस्ताव निगम मुख्यालय को भेजा गया है। कार्यालयों को हाल ही में नए भवन में शिफ्ट किया गया है। एक बार व्यवस्था बन जाए, सोलर प्लांट लगने तक इनवर्टर अथवा जनरेटर की व्यवस्था जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed