फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सेना भर्ती रैली में दौड़े पौडी के 3662 युवा, 549 हुए पास

सेना भर्ती रैली में दौड़े पौडी के 3662 युवा, 549 हुए पास

Sun, 09 Jun 2019 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली में दौड़े पौडी के 3662 युवा, 549 हुए पास
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के सातवें दिन रविवार को पौड़ी के युवाओं ने भर्ती में दमखम दिखाया। 3662 युवाओं ने भर्ती होने के लिए कैंप के दरबान सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर की दौड़ लगाई। इसमें केवल 549 युवा ही दौड़ पूरी कर सके। सोमवार को पौड़ी जनपद के कोटद्वार और लैंसडौन तहसील के युवा रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

रविवार को पौड़ी जनपद के धुमाकोट, थलीसैंण, चाकीसैंण, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, जयहरीखाल व बीरोंखाल तहसील के युवाओं की भर्ती की गई। भर्ती के लिए कुल 4234 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से 3662 युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। कई युवा लंबाई कम होने के कारण शुरुआती चरण में ही बाहर हो गए थे। लंबाई की माप पार करने वाले युवाओं को दौड़ के लिए कैंप के बीरबल स्टेडियम में ले जाया गया, जहां भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के निर्देशन में 200 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर दौड़ के रूप में मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। निर्धारित समय में 549 युवाओं ने दौड़ को पूरा कर भर्ती के अगले पायदान में प्रवेश किया। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि सोमवार को पौड़ी जनपद के कोटद्वार और लैंसडौन तहसील के युवाओं की भर्ती रैली होगी। उन्होंने युवाओं से निर्धारित समय में भर्ती इंट्री प्वाइंट काशीरामपुर तल्ला पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed