{"_id":"5cfd3f54bdec22072a554fe7","slug":"15601006847-kotdwar-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी के अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर गहरा दु:ख जताते हुए शनिवार देर शाम कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई है।
शनिवार को देर शाम कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल एवं कार्यकारी अध्यक्ष महावीर सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय से झंडाचौक तक कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के चलते आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कहा कि अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना निंदनीय है। इस मौके पर विजय रावत, अमितराज सिंह, विनोद नेगी, हर्षिता रावत, डा. नंद किशोर जखमोला व प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे। उधर, स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की बैठक में अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या पर गहरा दु:ख जताते हुए इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस मामले में विशेष लोक अदालत गठित कर अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई गई।
रविवार को सुमन मार्ग स्थित कार्यालय में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें घटना की निंदा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बेटियों पर लगातार हो रहे अत्याचार की घटनाओं से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बेटियों के जीवन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। बैठक में गजे सिंह, धीरज सिंह, रोशन सिंह, चंद्र सिंह, गंभीर सिंह, नारायण सिंह व सोबन सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन कुंवर सिंह ने किया।