फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वित मंत्री प्रकाश पंत के असामायिक मौत पर विभिन्न संगठनों ने जताया दु:ख

वित मंत्री प्रकाश पंत के असामायिक मौत पर विभिन्न संगठनों ने जताया दु:ख

Fri, 07 Jun 2019 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
वित मंत्री प्रकाश पंत के असामायिक मौत पर विभिन्न संगठनों ने जताया दु:ख
कोटद्वार। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन

बद्रीनाथ मार्ग स्थित भाजपा के जिला कैंप कार्यालय में हुई शोकसभा में वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर दु:ख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत ने कहा कि संसदीय ज्ञान का अनुभव उन्होंने पंत जी से सीखा है। उनके समान मिलनसार, शालीन, मृदुभाषी व्यक्ति मिलना कठिन है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उनकी संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़ थी। उनके पास दूरदराज से आने वाले का कार्यकर्ता और ग्रामीण कभी खाली नहीं गए। उन्हें वे संतुष्ट कर भेजते थे। शोकसभा में जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, आमिर अहमद कादरी, विजय लखेड़ा, संग्राम सिंह भंडारी, उमेश त्रिपाठी, राजगौरव नौटियाल, आशा डबराल, गजेंद्र मोहन धस्माना, कुलदीप अग्रवाल, अनीता आर्य, मानेश्वरी बिष्ट, गायत्री भट्ट, अमित भारद्वाज, सुरेंद्र बिजल्वाण व विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने अपने शोक संदेश में वित्त मंत्री प्रकाश पंत को राजनीति में ईमानदारी एवं आपसी प्रेम करने की मिशाल कायम करने वाला नेता बताया। कहा कि प्रकाश पंत उत्तराखंड की राजनीति में एक मात्र ऐसा नेता थे, जो बगैर भेदभाव के प्रदेश हित में विकास कार्यों के फैसले लेते थे। उधर, वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह भारद्वाज ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. प्रकाश पंत संसदीय कार्यों के ज्ञाता थे। वह पहाड़ की समस्याओं से भली भांति परिचित थे और पहाड़ का विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। पंचायती धर्मशाला लैंसडौन में आयोजित शोकसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया। इस मौके पर जयहरीखाल मंडल के धर्मेंद्र नेगी, नगर अध्यक्ष भुवनेश्वर खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि सूर्यदेव शाह, जयहरीखाल मंडल महामंत्री दिगंबर रावत, अजेंद्र रावत, किरण बौंठियाल, उर्मिला वर्मा, राजेंद्र राना व चंडी प्रसाद आदि शामिल रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed