{"_id":"5cfa9b5fbdec22078148a7b5","slug":"155992764116-kotdwar-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को सीपी नैथानी और जनार्दन बुड़ाकोटी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को सीपी नैथानी और जनार्दन बुड़ाकोटी हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। साहित्यिक संस्था साहित्यांचल का 47वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीपी नैथानी और जनार्दन बुड़ाकोटी को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को एमकेवीएन इंटरनेशनल शिब्बूनगर के सभागार में स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार योगेश पांथरी, संस्था के संरक्षक चक्रधर शर्मा कमलेश ने किया। वरिष्ठ साहित्यकार योगेश पांथरी ने सभी साहित्य प्रेमियों का आह्वान किया कि वे संस्था के ध्येय वाक्य साहित्य हमारी बौद्धिक संपदा है का सतत अनुसरण कर आने वाली पीढ़ी को उत्कृष्ट लेखन और संस्कृति संरक्षण के लिए प्रेरित करे।
संस्था के संरक्षक चक्रधर शर्मा कमलेश, डा. नंदकिशोर ढौंडियाल, डा. वेद प्रकाश माहेश्वरी ने 46 वर्ष पूर्व स्थापित इस संस्था की अब तक की यात्रा पर चर्चा की। मुख्य अतिथि ने साहित्यकार सीपी नैथानी और जनार्दन बुड़ाकोटी को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कौशल्या जखमोला ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष शिवप्रकाश कुकरेती की अध्यक्षता में हुए स्थापना दिवस समारोह में डा. ख्यात सिंह चौहान, प्रकाश कोठारी, विनोद चंद्र कुकरेती, ललन बुड़ाकोटी, शशि प्रभा रावत, सुरेंद्र लाल आर्य, जीपी देवरानी, शशि नैनवाल व नेत्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मयंक प्रकाश कोठारी ने किया।