फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मालन, खोह और सुखरो में अवैध खनन बना कारोबार

मालन, खोह और सुखरो में अवैध खनन बना कारोबार

Thu, 06 Jun 2019 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
मालन, खोह और सुखरो में अवैध खनन बना कारोबार
कण्वघाटी (कोटद्वार)। सरकारी मशीनरी की मिलीभगत से कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख नदियों मालन, खोह व सुखरो से लेकर सिगड्डी स्रोत में अवैध खनन कारोबार बन गया है। इस अवैध कारोबार से जहां सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है, वहीं खननकारी धड़ल्ले से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने में नहीं हिचक रहे हैं। यही वजह है कि कई बार की शिकायत के बाद भी प्रशासन और संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अवैध खनन से मालन नदी के तटवर्ती आबादी को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोटद्वार क्षेत्र की मालन, खोह, सुखरो से लेकर सिगड्डी स्रोत तक की नदियों में अवैध खनन कारोबार बन गया है। सरकारी सिस्टम की अनदेखी से इन नदियों में उपखनिज चोरी रोजगार का जरिया बन गया है। यही वजह है कि पूरे वर्ष दिन-रात क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन का धंधा चलता रहता है। इस साल इस अवैध खनन के कारण वन विकास निगम को मालन गेट में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। सरकार को लाखों रुपये की रायल्टी देकर वन विकास निगम ने मालन में करीब 12 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खनन चुगान का पट्टा आवंटित किया, लेकिन धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन के कारण वन निगम के लॉट में रेत, बजरी और बोल्डर खरीदने वालों का टोटा बना रहा। बमुश्किल दो महीने में वन निगम केवल रायल्टी की रकम जुटा पाया। वन निगम के अनुभाग अधिकारी मुलायम सिंह बिष्ट का कहना है कि विभाग की ओर से प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। अवैध खनन ने इस बार निगम को भी चूना लगाया है।
विज्ञापन

अवैध खनन से केवल सरकार को राजस्व का ही चूना नहीं लग रहा, बल्कि आसपास की आबादी और खेत खलिहानों पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि मालन नदी के किनारे बसे कण्वाश्रम, मवाकोट, कोठला, गोरखपुर, नंदपुर, पदमपुर मोटाढांक और देवरामपुर में पिछली बरसात में बड़ी तबाही मची थी। इस बार भी हालात जस के तस बने हैं। तहसीलदार डबल सिंह रावत का कहना है कि अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed