फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वित मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया दु:ख

वित मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया दु:ख

Thu, 06 Jun 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
वित मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया दु:ख
कोटद्वार/दुगड्डा। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने राज्य के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए शोकसभाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बृहस्पतिवार को शोकस्वरूप तहसील, कोषागार समेत सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी कार्यालय बंद रहे।
विज्ञापन

भाजपा महानगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इसमें लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने कहा कि स्व. प्रकाश पंत मृदु भाषी, मिलनसार और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उत्तराखंड ने एक दूरदर्शी, विद्वान और अनुभवी नेता को खोया है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। इस दौरान नगर महामंत्री धर्मवीर गुसाईं, पंकज भाटिया, विवेक अग्रवाल, कुंज बिहारी देवरानी, हरीश बहरानी, विनय शर्मा, अर्चना शर्मा, अर्जुन अग्रवाल, सुरेंद्र बिजल्वाण, कमल थापा व गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, भोले महाराज और हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रदेश ने एक ईमानदार और कुशल राजनेता खो दिया है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शोकस्वरूप हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड में स्थित सभी कार्यालय बंद रहे। उधर, जीएमओयू कंपनी मुख्यालय में अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते कहा कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत द्वारा परिवहन के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। शोकसभा में संचालक महावीर सिंह रावत, अखिलेश नेगी, भाष्करानंद भारद्वाज, नरेंद्र सिंह भंडारी, नंदन सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह नेगी, विपिन चंद्र सहित वाहन चालक/स्वामी और कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोनिवि निरीक्षण भवन दुगड्डा के परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा की। इसमें यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि प्रकाश पंत ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी आकस्मिक मृत्यु से समूचे प्रदेशवासियों को गहरा दु:ख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोकसभा में भाजपा दुगड्डा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बृजमोहन उनियाल, सभासद अनीता गौड़, राधेश्याम अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, सुनीता देवी, अनुज गुप्ता, अंजुम शर्मा, लक्ष्मी कोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed