{"_id":"5cf6a8bebdec22078d330b8e","slug":"15596689213-kotdwar-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स वाहन और बाइक की टक्कर में युवती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स वाहन और बाइक की टक्कर में युवती समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार नजीबाबाद के मध्य एक मैक्स और बाइक की टक्कर में बाइक में सवार एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच पर कोटद्वार और नजीबाबाद के मध्य जाफराबाद पुलिस चौकी के समीप सुबह साढ़े दस बजे नजीबाबाद से आ रही एक बाइक को सामने से आ रहे एक मैक्स ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सन्नी (19) पुत्र सत्या सिंह उसका चचेरा भाई मनीष (19) पुत्र कोमल निवासी ग्राम कलेड़ी थाना नजीबाबाद और सरिता (23) पुत्री मुन्नू सिंह निवासी ग्राम जाफ्तागंज थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर, यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य ट्रेन से कोटद्वार सिद्धबली मंदिर के दर्शन के लिए आ रहे थे, जबकि तीनों घायल बाइक से कोटद्वार आ रहे थे। ट्रेन में बैठे परिवार के सदस्यों ने देखा कि तीनों जाफराबाद के समीप सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं। परिजनों ने ट्रेन रुकवाई और दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में घायलों को एक कार से यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों घायलों के सिर और पांवों में गंभीर चोटें आई हैं।