फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल-कुमांऊ की लाइफ लाइन का हर हाल में होगा निर्माण: डा. हरक

गढ़वाल-कुमांऊ की लाइफ लाइन का हर हाल में होगा निर्माण: डा. हरक

Sun, 26 May 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल-कुमांऊ की लाइफ लाइन का हर हाल में होगा निर्माण: डा. हरक
कोटद्वार। क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर कोटद्वार के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं की लाइफ लाइन लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को लैंसडौन वन प्रभाग के कार्यालय स्थित मंत्री के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन और मेहनत के साथ काम किया। इसी का नतीजा है कि कोटद्वार विधानसभा में कांग्रेस महज 18 हजार वोट पर सिमटकर रह गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्बेट पार्क का प्रवेश द्वार और रेस्क्यू सेंटर के लिए भी तीव्र गति से काम हुआ है। कोटद्वार से कार्बेट पार्क में प्रवेश की जानकारी पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए बुकिंग की साइट पर डाल दी गई है। इससे पर्यटकों को कार्बेट के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी। कोल्हू नदी में प्रथम चरण का काम हो चुका है और जल्द ही दूसरे चरण का काम प्रारंभ होने जा रहा है। इससे बरसात में भी पर्यटक कार्बेट पार्क की सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, उमेश त्रिपाठी, अमीर अहमद कादरी, सुमन कोटनाला, अभिलाषा भारद्वाज, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, रश्मि राणा, विमल प्रसाद शुक्ला, राजगौरव नौटियाल, सीपी नैथानी, सतीश गौड़, पार्षद गायत्री भट्ट, रितु चमोली, नीरूबाला खंतवाल, सौरभ नौडियाल, किरन काला, गीता बुड़ाकोटी, शांति पाठक, ओएसडी विनोद रावत, हरीश खर्कवाल व सुरेंद्र गुसाईं आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बीरेंद्र रावत ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed